सिंगरौली, 6 मार्च। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिले के राजस्व अधिकारियों के तबादले करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं जारी आदेश के अनुसार कई प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ किया गया है जारी आदेश के तहत नागेश्वर प्रसाद पनिका को बरगवां से चितरंगी तहसीलदार बनाया गया है, जबकि जान्हवी शुक्ला को सिंगरौली से माड़ा तहसील में तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है वहीं ऋषि नारायण सिंह को चितरंगी से देवसर तहसीलदार बनाया गया है इसी प्रकार प्रीति सिंगरवार को नायब तहसीलदार से प्रभारी तहसीलदार चितरंगी का दायित्व सौंपा गया है दीपेंद्र सिंह तिवारी को बरगवां का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। सुनील दत्त मिश्रा को कलेक्ट्रेट सिंगरौली में पदस्थ किया गया है वहीं कमलेश कुमार मिश्रा को नायब तहसीलदार वृत्त नैढ़िया तहसील दुधमनिया में पदस्थ किया गया है।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य संपादन सुनिश्चित करें।






