Share This

सिंगरौली अमन सिंह

सिंगरौली, 01 मार्च 2026। एनसीएल कॉलोनी निगाही स्थित एमक्यू-433 में हुई महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा और साक्ष्य संकलन किया गया जांच में सामने आया कि मृतिका फूलमती बसोर (35 वर्ष) निवासी दसौती, थाना नवानगर, निगाही परियोजना में ठेकेदारी कार्य से जुड़े संदीप बत्तूला (39 वर्ष) के यहां कार्य करती थी।परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा मृतिका के साथ पिछले कुछ समय से मारपीट और प्रताड़ना की जा रही थी आरोप है कि 26 फरवरी 2026 को आरोपी महिला को जबरन मोटरसाइकिल से अपने निवास एमक्यू-433, सेक्टर-06 ले गया, जहां कथित रूप से लगातार प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला ने देर रात करीब 12:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मामले में आरोपी का कृत्य धारा 108 बीएनएस के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 0034/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण जिला चिकित्सालय बैढ़न में कराकर माननीय न्यायालय बैढ़न में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है कार्रवाई मनीष खत्री (पुलिस अधीक्षक सिंगरौली) के निर्देशन सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा राहुल कुमार सैयाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पटेल एवं टीम द्वारा की गई पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान, सियाज़ के.एम. ने संभाली कमान

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया उनके आगमन...

Read out all

ऑपरेशन मुस्कान में नवानगर पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नवानगर पुलिस को...

Read out all

तहसील कार्यालय देवसर पहुंचे कलेक्टर, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौल कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का औचक निरीक्षण किया।...

Read out all

देवसर के धनहा तालाब का बदलेगा स्वरूप, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण कर तालाब की वर्तमान स्थिति का...

Read out all

जेल से रची गई बैंक डकैती की साजिश: बिहार कनेक्शन उजागर, दो और गिरफ्तार

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली | वैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती की साजिश के मामले में...

Read out all