Share This

पति की दीर्घायु के लिए पीपल वृक्ष की महिलाओं ने की 108 परिक्रमा

सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि बेहद पुण्यदायी और महत्वपूर्ण मानी जाती है आज यानी 15 जून को सोमवती अमावस्या मनाई जा रही हैं यह अमावस्या अधिक मास में पड़ रही है इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है साथ ही आज के दिन मलमास या पुरुषोत्तम मास का समापन हो रहा है। सोमवती अमावस्या के मौके पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने का विधान है।यदि इस दिन विधिपूर्वक पूजा किए जाएं तो घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।


विंध्‍य क्षेत्र में आज सोमवती अमावस्या पर श्रद्धा भक्ति के साथ सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर उपासना की। प्रातःकाल से ही सुहागिन महिलाओं ने पूजा की सामग्री से सजी थाली को लेकर पूजा स्थल पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करने पहुंची। पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाकर टीका चंदन लगाया। वहीं दीप प्रज्वलित कर पुष्प, श्रीफल, पकवान, मिष्ठान अर्पित किए। ज्ञात हो कि परिक्रमा करने के लिए महिलाए अलग अलग श्रंगार सामग्री सहित अन्य सामग्री अपने साथ लाई थी। वहीं सभी महिलाओं ने कतारवद्ध तरीके से पीपल वृक्ष पर साथ में लाई पूजा सामग्री को अर्पित कर 108 परिक्रमा की। पूजा अर्चना के दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु व परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।

ज्ञात हो कि सोमवती अमावस्या एक विशेष अमावस्या होती है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है और इसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अमावस्या तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही विशेष मानी जाती है। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद साधक पर बना रहता है और घर मे सुख-समृद्धि का वास रहता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तिथि पर पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा के दौरान रक्षासूत्र भी पीपल पर बांधा जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, 15 तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों की वेतनवृद्धि रोकी

Share ThisAman Singh Singrauli रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में...

Read out all

पुरुषोत्तम मास में प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालु कर रहे गंगा स्नान

गंगा जल लेकर बैजनाथ धाम, देवतालाब और शिवालयों की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु, दिन-रात जारी है आस्था का महाकुंभ

Read out all

सरयू तट की पावन महिमा: जहां प्रभु श्रीराम ने किया लोककल्याण का संदेश और धाम प्रस्थान

Share Thisअयोध्या की पावन धरती और सरयू नदी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही...

Read out all

रीवा में शराब माफिया बेलगाम? ओवररेटिंग, खुलेआम शराबखोरी और पुलिस-ठेकेदार गठजोड़ के आरोपों से मचा बवाल

Share This सुबह होने से पहले खुल जाती शराब की दुकान,और सिस्टम खामोश खड़ा देखता रहता पूरा मैदान… रीवा शहर में शराब...

Read out all

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है राम राज्य महोत्सव? जानिए इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Share Thisआदर्श शासन, मर्यादा और न्याय की परंपरा को जीवित रखने का उत्सव 🔸 कहाँ और कब मनाया जाता है?अयोध्या में मनाया...

Read out all

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का पूरा रहस्य

Share Thisखगोलीय गणना और धार्मिक मान्यताओं का अनोखा मेल, समझें खरमास और अधिकमास का अंतर खरमास और अधिकमास को लेकर अक्सर लोगों...

Read out all