Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन जियावन थाना अब भी थाना प्रभारी विहीन बना हुआ है लंबे समय से स्थायी प्रभारी की नियुक्ति नहीं होने से क्षेत्रीय पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण जियावन थाना हमेशा से महत्वपूर्ण माना जाता रहा है बावजूद इसके अब तक नियमित थाना प्रभारी की पदस्थापना नहीं होना प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है सूत्रों के अनुसार थाना संचालन फिलहाल अस्थायी व्यवस्था के सहारे चल रहा है, जिससे कई मामलों के निराकरण और पुलिसिंग की गति प्रभावित होने की चर्चा है क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और अपराध नियंत्रण को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने जल्द स्थायी थाना प्रभारी की नियुक्ति की मांग उठाई है अब निगाहें नए पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं कि आखिर जियावन थाना को कब स्थायी प्रभारी मिलेगा और क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को मजबूती कब मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all