Share This

अमन सिंह सिंगरौली

सिंगरौली। चितरंगी में अतिथि शिक्षक समन्वय समिति संघ सिंगरौली की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता विशेष रूप से भोपाल से शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव उमा शंकर सिंह बैस ने की बैठक में अतिथि शिक्षकों ने आगामी 29 व 30 मार्च को भोपाल में होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने ‘मिशन-28’ के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि सभी अतिथि शिक्षकों को एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करना होगा।
उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के विद्यालय स्तर तक प्रवास पर भी जोर दिया, ताकि जमीनी स्तर पर संवाद और समन्वय बढ़ाया जा सके।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला संरक्षक लक्ष्मण सिंह, जिला महासचिव शिवगंगा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री भूदेव चतुर्वेदी, संभागीय उपाध्यक्ष अजयदीप शाह, ब्लॉक संरक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल सहित प्रवीण तिवारी, किरण सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, राजेश सिंह, शिव कुमार सिंह, केके सिंह, मनोज बैस, प्रदीप पाठक एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने और आंदोलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all