Share This

Aman Singh Singrauli

चितरंगी। उपखंड मुख्यालय चितरंगी में स्थानांतरित हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा और तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह को शनिवार को एक कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई वहीं नवागत एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी और तहसीलदार नागेश्वर पनिका का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से निभाया और जनता के बीच सरल व सहज व्यवहार बनाए रखा उनके कार्यों को चितरंगी क्षेत्र हमेशा याद रखेगा वहीं नवागत एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी और तहसीलदार नागेश्वर पनिका ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र में न्याय और पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास करेंगे कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित और नवागत अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी चितरंगी मानसिंह सैयाम, तहसीलदार दुधमनिया सारिका परस्ते, नायब तहसीलदार कोरावल ज्ञानेंद्र साकेत और नायब तहसीलदार दुधमनिया कमलेश मिश्रा मंचासीन रहे कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, राजस्व विभाग की टीम, शिक्षा विभाग, अधिवक्ता संघ, कृषि विभाग के अधिकारी, आरआई, पटवारी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के आयोजन में पटवारी रमाशंकर बैस और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all