Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली, 26 फरवरी 2026।कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) जिला सिंगरौली द्वारा वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए मदिरा फुटकर बिक्री की दुकानों/समूहों के निपटान हेतु ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निपटान प्रथम चरण (बैच-1) में किया जाएगा।जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में संचालित 47 मदिरा दुकानों को 12 समूहों में विभाजित किया गया है, जिनमें से 16 दुकानों के 4 समूहों का निपटान ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया कलेक्टर सिंगरौली की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा संपादित होगी।प्रक्रिया का कार्यक्रम इस प्रकार है:ऑनलाइन टेंडर डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 प्रातः 10:00 बजे से 02 मार्च 2026 दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित है।ई-टेंडर कम ऑक्शन का प्रारंभ 02 मार्च 2026 को दोपहर 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक होगा।आवश्यकतानुसार 15-15 मिनट की वृद्धि का प्रावधान रखा गया है।ई-टेंडर खोलने की प्रक्रिया 02 मार्च 2026 को सायं 6:00 बजे तक पूर्ण की जाएगी।विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि ई-टेंडर फॉर्म का मूल्य प्रति समूह 30,000 रुपये निर्धारित किया गया है। संबंधित समूहों की आरक्षित कीमत एवं धरोहर राशि का विवरण भी जारी किया गया है। इच्छुक व्यक्ति विस्तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय सिंगरौली से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न की जाएगी। शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार ही मदिरा दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

घोटालों की गूंज के बीच नए डीईओ का पहला आदेश, स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला...

Read out all

प्रशासन की चौखट पर बेखौफ रेत माफिया, रेण नदी का सीना छलनी

Share ThisAman Singh Singrauli बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी में कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन...

Read out all

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all

चितरंगी में ‘अजूबा’ निर्माण! बिना सीमेंट-रेत के बन गया चेक डैम, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय...

Read out all