Share This

अमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त

सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 भरे हुए गैस सिलेंडर और चोरी में इस्तेमाल की गई अल्टो कार जब्त की है। बरामद सिलेंडरों की कीमत करीब 28 हजार रुपये, जबकि कार की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।

रात में गोदाम में लगाई थी सेंध

पुलिस के अनुसार, ग्राम पचौर निवासी विनोद कुमार द्विवेदी ने 30 जुलाई को थाना बरगवां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात बदमाश एफडी इंडेन गैस गोदाम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 10 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 503/2026 के तहत धारा 305(ए) एवं 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी मोरबा रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक पनिका (20) निवासी ओडगड़ी, मोहित गुप्ता (34) निवासी बड़ोखर तथा एक 17 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

8 सिलेंडर और चोरी में प्रयुक्त कार जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 भरे हुए गैस सिलेंडर तथा घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की अल्टो कार (UP64L8805) बरामद कर ली। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी हुए शेष दो गैस सिलेंडरों की तलाश जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह तथा आरक्षक अरविन्द यादव और महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

शौचालय बने, भुगतान अटका; दो साल से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे शाखा

Share This चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी की स्वच्छ भारत मिशन शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि...

Read out all

फ्लाई ऐश संकट पर प्रशासन सख्त, कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Share Thisसिंगरौली, 17 अगस्त। ग्राम हरहवा स्थित सासन पावर लिमिटेड के ऐश डाइक-1 के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिला प्रशासन ने...

Read out all

अफसर बने शिक्षक: बच्चों को पढ़ाया पाठ, स्कूल की अव्यवस्था पर बीईओ को फटकार

Share Thisऔचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की हकीकत, कक्षाओं में फर्नीचर की कमी पर जताई नाराजगी चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Read out all

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all