Share This

​जनपद सीईओ प्राची चौबे व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में कचरा प्रबंधन सड़क निर्माण और अवैध कब्जा हटाने के दिए कड़े निर्देश

♦️रीवा : गंगेव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गंगेव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गढ़ पहुँचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और मौके पर ही समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।​कलेक्टर जनसुनवाई में ग्राम गढ़ से आए आवेदक रोहित कुमार कोल की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खुद ग्राम गढ़ पहुंचे।आवेदक ने ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण सामग्री की राशि का भुगतान न किए जाने की शिकायत की थी। कलेक्टर ने मौके पर ही हस्तक्षेप कर रोहित कुमार कोल द्वारा नाली एवं सोकपिट निर्माण हेतु दी गई सामग्री की लंबित राशि का भुगतान कराया।इसके साथ ही उन्होंने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को गढ़ के सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत जाँच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा गुणवत्ता व स्थिति के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।​

ग्राम पंचायत में स्वच्छता टैक्स पर जोर
गाँव की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने स्पष्ट समय सीमा तय की।गाँव में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित संस्था से अनुबंध कर लिया गया है जिससे कचरा उठाव का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कचरा डस्टबिन में रखें और स्वच्छता में सहयोग करें।साथ ही उन्होंने समय पर पंचायत टैक्स भरने का आग्रह किया ताकि विकास कार्यों की गति बनी रहे।

30 जुलाई से सड़क का होगा मरम्मत कार्य और आदिवासी बस्ती में नाली का निर्माण
​सड़क निर्माण के मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि गढ़ के मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 6 करोड़ रुपए का टेंडर स्वीकृत हो चुका है जिस पर 30 जुलाई से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।​अन्य समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने आदिवासी मोहल्ले में जलभराव की समस्या समाप्त करने के लिए सचिव को नाली निर्माण कराने पटवारी को आम रास्ते से तत्काल अवैध कब्जा हटाने तथा भूमि संबंधी प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए।पूर्व सचिव द्वारा बाजार बैठकी की राशि जमा न कराने की शिकायत पर जनपद सीईओ ने अवगत कराया कि संबंधित के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई जारी है।

​इस निरीक्षण और जनसंवाद के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ. संजय सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री बीडी कोरी, जनपद सीईओ प्राची चौबे सहित विभिन्न विभागों के खंड एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

चंद घंटों में रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कोल हत्याकांड का खुलासा

Share This रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कोल की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में रीवा पुलिस को बड़ी सफलता...

Read out all

जर्जर सड़क से त्रस्त रौरा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर जनसुनवाई

Share Thisबरसात में गांव का संपर्क टूटने की कगार पर, एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे; सड़क निर्माण की...

Read out all

खुद बीमारी से जूझ रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर: गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आखिर कहां जाएं इलाज कराने?

Share Thisपूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के...

Read out all

गौरा पंचायत में जन चौपाल आयोजित, अनुविभागीय अधिकारी सुधाकर सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Share Thisरीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर ग्राम स्तर पर प्रशासन की पहल, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण...

Read out all

मलमास मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाएं भगवान भरोसे? थाना प्रभारी से लेकर राजस्व अमले तक पर उठ रहे सवाल

Share This15 दिन में चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता पिछले 5 सालों में सबसे खराब व्यवस्था,नाबालिग विवाह भी… देवतालाब के ऐतिहासिक...

Read out all

शासकीय एम्बुलेंस से बकरियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश गुढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोचा

Share Thisप्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मरीजों को जीवन देने वाली सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग चोरी की वारदात को अंजाम...

Read out all