Share This


: : ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के साथ ब्यौहारी में गूंजा नारा— “सेहत और पर्यावरण बचाएं, रोज साइकिल चलाएं”

ब्यौहारी।अपर संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशों के परिपालन में आज ब्यौहारी विकासखंड में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री केदार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शिवम प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक शहडोल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

: : अधिकारी द्वय ने दिखाई हरी झंडी, उत्साह से भरे दिखे नौनिहाल यह गरिमामयी आयोजन ब्यौहारी विकासखंड अधिकारी श्री ब्रम्हानंद श्रीवास्तव एवं बी.आर.सी.सी. श्री मनोज केशरवानी के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। सुबह ठीक 7:00 बजे केशरवानी विद्यालय से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बनसुकली चौराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।जागरूकता का संदेश देते हुए बच्चों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

: : योग संस्थान और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति : विश्व साइकिल दिवस (3 जून) की कड़ी में आज रविवार, 7 जून को ब्यौहारी मुख्यालय में “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सहयोग से और अधिक आकर्षक बनाया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल योग संस्थान नई दिल्ली के जिला एवं ब्लॉक प्रतिनिधि श्री योगेश चंद्र गुप्ता ने विशेष रूप से शामिल होकर योग और साइकिलिंग के अद्भुत समन्वय पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही क्षेत्र के जनशिक्षक, शिक्षकगण, नगर के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पैडल मारकर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

अधिकारियों ने कहा: “दैनिक जीवन का हिस्सा बने साइकिल”विकासखंड अधिकारी श्री श्रीवास्तव और बीआरसीसी श्री केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक जीवनशैली में साइकिल चलाना न सिर्फ शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त बनाता है। उन्होंने सभी छात्रों और नागरिकों से अपील की कि वे अपने छोटे-छोटे दैनिक कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग अवश्य करें। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के इस अभियान की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

15 दिन से अधिक ठहरने वालों की थाने में देनी होगी सूचना, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Share Thisशहडोल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसामान्य के हित तथा जान-माल की सुरक्षा एवं लोक शांति को ध्यान में रखते...

Read out all

अभिभावकों से संपर्क कर छूटे बच्चों को विद्यालय लाने करें प्रेरित

Share Thisशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

Share Thisशहडोल । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य...

Read out all