Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली/चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में निर्मित एक चेक डैम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य में सीमेंट और रेत का उपयोग किए बिना केवल भस्सी और कंक्रीट के सहारे पूरी संरचना खड़ी कर दी गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चेक डैम जैसे महत्वपूर्ण जल संरचना निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का पालन किया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर दिखाई दे रही निर्माण सामग्री को देखकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है, जिससे डैम की मजबूती और टिकाऊपन पर संदेह उत्पन्न हो गया है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वास्तव में निर्माण में सीमेंट और रेत का उपयोग नहीं किया गया, तो संबंधित तकनीकी अधिकारियों और जिम्मेदार इंजीनियरों ने कार्य का निरीक्षण कैसे किया? निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह कोई नई निर्माण तकनीक है या फिर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का नया तरीका।अब सभी की निगाहें प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी हैं कि वह इस कथित अनियमितता की जांच कर सच्चाई सामने लाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सरयू तट की पावन महिमा: जहां प्रभु श्रीराम ने किया लोककल्याण का संदेश और धाम प्रस्थान

Share Thisअयोध्या की पावन धरती और सरयू नदी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही...

Read out all

मोरवा में ‘मौन’ पुलिसिंग बेलगाम माफिया बेबस जनता और नो-एंट्री में दौड़ते ‘यमदूत’

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 सिंगरौली की ऊर्जाधानी का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाला मोरवा इन दिनों कानून-व्यवस्था...

Read out all

मारपीट के आरोपों के बीच युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Share ThisAman Singh Singrauli 6387139755 चितरंगी (बरगवां)। थाना बरगवां क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया में एक युवक की मौत के बाद मामला रहस्यमय...

Read out all

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

Share Thisभोपाल/बस्तर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक...

Read out all

जियावन थाना अब भी प्रभारी विहीन, नए एसपी के आगमन के बाद भी नहीं हुई पदस्थापना

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव और कसावट...

Read out all