Share This

प्रयागराज। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा तट पर सुबह से लेकर देर रात तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्त मां गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं तथा गंगाजल लेकर अपने धार्मिक संकल्पों की पूर्ति के लिए रवाना हो रहे हैं।

धार्मिक परंपरा के अनुसार श्रद्धालु सबसे पहले प्रयागराज में गंगा स्नान कर पवित्र गंगाजल प्राप्त करते हैं। इसके बाद यह जल बैजनाथ धाम में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। वहीं कई श्रद्धालु देवतालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करते हैं तथा विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का पूजन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

गंगा तट पर दिनभर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शाम के समय होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीपों की जगमगाहट, मंत्रोच्चार और घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

विशेष बात यह है कि रात के समय भी गंगा स्नान और पूजा-पाठ का क्रम लगातार जारी है। हजारों श्रद्धालु देर रात तक संगम और गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुरुषोत्तम मास में प्रयागराज की यह धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य सनातन संस्कृति की महान परंपरा को जीवंत करता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की आराधना

Share Thisपति की दीर्घायु के लिए पीपल वृक्ष की महिलाओं ने की 108 परिक्रमा सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि बेहद पुण्यदायी...

Read out all

सरयू तट की पावन महिमा: जहां प्रभु श्रीराम ने किया लोककल्याण का संदेश और धाम प्रस्थान

Share Thisअयोध्या की पावन धरती और सरयू नदी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही...

Read out all

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है राम राज्य महोत्सव? जानिए इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Share Thisआदर्श शासन, मर्यादा और न्याय की परंपरा को जीवित रखने का उत्सव 🔸 कहाँ और कब मनाया जाता है?अयोध्या में मनाया...

Read out all

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का पूरा रहस्य

Share Thisखगोलीय गणना और धार्मिक मान्यताओं का अनोखा मेल, समझें खरमास और अधिकमास का अंतर खरमास और अधिकमास को लेकर अक्सर लोगों...

Read out all

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग: जब राम ने शिव की आराधना कर पाया ब्रह्महत्या दोष से मुक्ति का मार्ग

Share Thisत्रेतायुग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और लंका विजय के बाद की कथा दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में समुद्र तट पर स्थित...

Read out all

कैसे डूबा राम सेतु? आस्था, इतिहास और विज्ञान के बीच उलझी एक रहस्यमयी कहानी

भारत के दक्षिणी छोर रामेश्वरम से लेकर श्रीलंका तक समुद्र के बीच फैली उथली चट्टानों और रेतीली पट्टियों की एक लंबी शृंखला—जिसे...

Read out all