Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली | वैढ़न बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती की साजिश के मामले में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है थाना वैढ़न पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में चन्दन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) शामिल हैं, जो खीरूबिगहा थाना नगरनौसा क्षेत्र के निवासी हैं पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी डकैती की योजना बनाने और लूट के माल को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभा रहे थे इनकी गिरफ्तारी के बाद माननीय न्यायालय से 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, जिसमें पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं जांच में सामने आया है कि इस डकैती का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह है, जो फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद है उसने उड़ीसा की कुचिंडा जेल में बंद अपने सहयोगी पीयूष जायसवाल के जरिए पूरी वारदात को अंजाम दिलवाया। पहले से गिरफ्तार आरोपी फंटूस, कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया था पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर शेष फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, उदयचंद करिहार, अमन वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक पप्पू सिंह, लेखचंद डोहार, प्रधान आरक्षक मुनेन्द्र राणा और आरक्षक गौतम कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

घोटालों की गूंज के बीच नए डीईओ का पहला आदेश, स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला...

Read out all

प्रशासन की चौखट पर बेखौफ रेत माफिया, रेण नदी का सीना छलनी

Share ThisAman Singh Singrauli बैढ़न। बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी में कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन...

Read out all

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितरंगी में हनुमान चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा...

Read out all