Share This

नव-निर्मित शिक्षा भवन का डिप्टी सीएम के हाथों होगा लोकार्पण।

जवा। जिले के जवा तहसील मुख्यालय में संचालित ईश्वरचंद्र विद्यासागर महाविद्यालय जवा में नव-निर्मित शिक्षा भवन का लोकार्पण एवं महाविद्यालय का 32वॉ रजत जयंती समारोह का कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के हाथों सम्पन्न होगा।
जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षया श्रीमती नीता कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता, नगर पालिक निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, पूर्व कुलपति एपीएस डॉ. रहस्यमणि  मिश्र, पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. सुरेंद्र सिंह परिहार, प्राचार्य शास.विज्ञान महाविद्यालय रीवा डॉ. आर एन तिवारी एवं कुलगुरु स्वामी विवेकानंद वि.वि सागर डॉ. ध्रुव कुमार द्विवेदी मौजूद रहेंगे। जिसकी अध्यक्षता रीवा सांसद जनार्दन मिश्र द्वारा किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान विद्यासागर शिक्षा समिति अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में 5 अप्रैल 2026 को सुवह 11 बजे से सुंदरकांड, दोपहर 02 बजे से नव निर्मित शिक्षा भवन का लोकार्पण, इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महाविद्यालय का 32वॉ रजत जयंती मनाई जाएगी।
साथ ही महाविद्यालय के पुरा छात्र/छात्राओं,महाविद्यालय को भूमिदान दाताओं का सम्मान किया जाएगा।
श्री मिश्र ने बताया कि बीएड भवन का लोकार्पण के बाद अब तराई क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी, अब उन्हें जवा में ही सभी प्रकार के कोर्स उपलब्ध होंगे।

उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों,सहयोगियों से अपील किये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

उस दौरान विद्यासागर शिक्षा समिति अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, प्राचार्य के के शुक्ला, प्रो. अरविंद गुप्ता, प्रो. मनीष त्रिपाठी, प्रो. आरपी तिवारी, प्रो. महेंद्र तिवारी, डॉ. आर एस सिंह, डॉ.उपेंद्र पांडेय, डॉ. डीएस मिश्रा, समाजसेवी अमरनाथ सिंह बेउहर, जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, एडवोकेट शिव कुमार मिश्रा, मो.कादिर खान उपस्थति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

विंध्य का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा

Share ThisDCM राजेंद्र शुक्ल बोले- एयर कनेक्टिविटी से पर्यटन और उद्योग को मिलेंगे पंख। 10 महीने में रीवा को मिली 5 उड़ानें...

Read out all

कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्राम पंचायत गढ़ में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं मौके पर ही कराया लंबित भुगतान

Share This​जनपद सीईओ प्राची चौबे व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में कचरा प्रबंधन सड़क निर्माण और अवैध कब्जा हटाने के दिए कड़े...

Read out all

चंद घंटों में रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कोल हत्याकांड का खुलासा

Share This रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कोल की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में रीवा पुलिस को बड़ी सफलता...

Read out all

जर्जर सड़क से त्रस्त रौरा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर जनसुनवाई

Share Thisबरसात में गांव का संपर्क टूटने की कगार पर, एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे; सड़क निर्माण की...

Read out all

खुद बीमारी से जूझ रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर: गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आखिर कहां जाएं इलाज कराने?

Share Thisपूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के...

Read out all

गौरा पंचायत में जन चौपाल आयोजित, अनुविभागीय अधिकारी सुधाकर सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Share Thisरीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर ग्राम स्तर पर प्रशासन की पहल, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण...

Read out all