Share This

पत्थरों में बदल चुके पेड़ सुनाते हैं धरती के प्राचीन इतिहास की कहानी

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा ब्लॉक में स्थित घुघवा फॉसिल्स पार्क प्रकृति और इतिहास का अद्भुत संगम है। यह ऐसा अनोखा स्थान है, जहाँ करोड़ों वर्ष पुराने पेड़ आज भी पत्थरों के रूप में सुरक्षित हैं और धरती के प्राचीन इतिहास की गवाही देते दिखाई देते हैं। घुघवा फॉसिल्स पार्क में मौजूद जीवाश्म अपने भीतर लगभग 6.5 करोड़ वर्षों का इतिहास समेटे हुए हैं। इन जीवाश्मों की खोज वर्ष 1970 के आसपास हुई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों और जंगलों में कुछ विचित्र पत्थर देखे। इन पत्थरों की बनावट साधारण नहीं थी। इनमें पेड़ों की छाल, तने और वलय स्पष्ट रूप से दिखाई देते थे। बाद में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में यह सामने आया कि ये वास्तव में प्राचीन पेड़ों के जीवाश्म हैं, जो उस काल के हैं जब पृथ्वी पर डायनासोरों का अस्तित्व समाप्ति की ओर था।

इन जीवाश्मों को देखकर अनुमान लगाया जाता है कि यह क्षेत्र कभी घने और हरे-भरे जंगलों से आच्छादित रहा होगा। यहाँ ताड़, सागौन और अनेक प्राचीन वनस्पतियों की भरमार थी। उस समय की प्राकृतिक परिस्थितियों और जीवाश्मों के महत्व को देखते हुए 5 मई 1983 को लगभग 23 एकड़ क्षेत्र में फॉसिल्स पार्क की स्थापना की गई। विशेषज्ञों के अनुसार किसी प्राकृतिक आपदा, संभवतः ज्वालामुखीय गतिविधि अथवा भीषण बाढ़ के कारण ये विशाल वृक्ष अचानक मिट्टी में दब गए। समय के साथ लाखों वर्षों में इन पेड़ों के जैविक तत्व खनिजों में परिवर्तित हो गए और वे धीरे-धीरे पत्थर बन गए, लेकिन उनकी मूल संरचना आज भी सुरक्षित बनी हुई है।

यह पार्क केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक जीवंत प्रयोगशाला भी है। यहाँ पाए जाने वाले जीवाश्म उस समय की जलवायु, भूगोल और वनस्पति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। पार्क में आज भी बीज, पत्तियाँ, शंख, वृक्षों के तने, नारियल, बीज वाला केला, ताड़ के बीज, बादाम, खजूर और जामुन जैसे अनेक जीवाश्म संरक्षित रूप में देखे जा सकते हैं। घने जंगलों के बीच विकसित इस पार्क में जब पर्यटक पत्थरों में बदल चुके इन पेड़ों को देखते हैं, तो ऐसा महसूस होता है मानो समय ठहर गया हो। यहाँ की शांति, हरियाली और रहस्यमयी वातावरण इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

Share Thisभोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के स्कूलों में 18 जून से चहल-पहल बढ़ गई। दरअसल, आज राज्य के स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का दूसरा...

Read out all

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम डॉ. ने दिए क्या-क्या निर्देश

Share Thisभोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जून को गृह विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बदलते दौर...

Read out all

900 एमएसएमई यूनिट को सीएम डॉ. मोहन ने दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा एमपी

Share Thisभोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम...

Read out all

न्यूज़ बैनर ऐप्स का गलत इस्तेमाल करके फर्जी खबरें बनाना और ब्लैकमेलिंग (वसूली) करना एक गंभीर कानूनी अपराध

Share Thisमध्यप्रदेश ! शहडोल: :आजकल कई “News Banner Maker” ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ फर्जी पत्रकार या ब्लैकमेलर इन...

Read out all

MP में UCC का काउंटडाउन शुरू! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, तलाक और पारिवारिक कानूनों में खत्म होगा भेदभाव

जनता से मांगे सुझाव, रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अगुवाई में कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट बिल

Read out all

मां ने तीन बेटियों को पिलाया कीटनाशक, फिर खुद भी निगला जहर; पूरे गांव में मातम”

Share This मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के हिरवार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32...

Read out all