Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली/चितरंगी।प्राथमिक एवं माध्यमिक बोर्ड की कक्षाओं का वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ए आर एस पब्लिक स्कूल चितरंगी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के सतत परिश्रम तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षा में अनन्या कुमारी विश्वकर्मा ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन कुमार वर्मा (91.25%) द्वितीय, दीपा कुमारी (89.5%) तृतीय तथा सूरज साकेत (89.25%) चतुर्थ स्थान पर रहे।इसी प्रकार कक्षा 8 की परीक्षा में राधेश्याम साहू ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निमृत द्विवेदी (88.33%) द्वितीय, आकृति सिंह (88.16%) तृतीय एवं आकांक्षा सिंह (88%) चतुर्थ स्थान पर रहीं।विद्यालय के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास को दिया है। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

शौचालय बंद व्यवस्था ठप तहसील में जनता त्रस्त चितरंगी मस्त ?

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी तहसील परिसर आज उस बदहाली की मिसाल बन चुका है, जहां व्यवस्था का दावा तो बड़ा है,...

Read out all

जन चौपाल में गूंजा जन संवाद लमसरई में थाना प्रभारी ने सुनीं समस्याएं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर...

Read out all

तीसरी आंख का पहरा: अब AI से लैस ई-चेक गेट रोकेंगे अवैध खनन

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती का नया दौर शुरू हो...

Read out all

सकेती में कलेक्टर का सख्त एक्शन: हेचरी निर्माण में देरी पर नोटिस, शिविर में घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने एक ओर निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का...

Read out all

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all