Share This

Aman Singh Singrauli
चितरंगी। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित होते ही शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में खुशी का माहौल है विद्यालय के पांच प्रतिभाशाली छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है
विद्यालय से चयनित होने वाले छात्रों में प्रिंस मिश्रा, प्रखरपुंज विश्वकर्मा, रौनक प्रताप सिंह, आर्यन सिंह और विक्रम सिंह शामिल हैं इन छात्रों की सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है शिक्षकों ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत और विद्यालय में मिल रहे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम बताया है जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया था इस परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है चयनित छात्रों को आगामी कक्षाओं में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी
शिक्षिका श्वेता दुबे ने बताया कि छात्रों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की है उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह और सज्जन सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे वहीं प्राचार्य अशोक सिंह बघेल ने कहा कि छात्रों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है
उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने कहा कि एनएमएमएस परीक्षा में पांच छात्रों का चयन विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

जन चौपाल में गूंजा जन संवाद लमसरई में थाना प्रभारी ने सुनीं समस्याएं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर...

Read out all

तीसरी आंख का पहरा: अब AI से लैस ई-चेक गेट रोकेंगे अवैध खनन

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती का नया दौर शुरू हो...

Read out all

सकेती में कलेक्टर का सख्त एक्शन: हेचरी निर्माण में देरी पर नोटिस, शिविर में घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में बुधवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने एक ओर निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का...

Read out all

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all

चितरंगी में जवाबदेही की दस्तक समस्याओं पर सख्त रुख, समाधान की समय-सीमा तय:जगदीश गोमे

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की हालिया बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है...

Read out all