Share This

मैहर। ग्राम पंचायत डेल्हा में सरपंच अभिषेक जायसवाल की पहल पर आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की। साथ ही नेत्र रोगों की प्रारंभिक पहचान, आंखों की देखभाल, संतुलित पोषण एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि समय रहते जांच और उचित उपचार से कई गंभीर नेत्र रोगों से बचाव संभव है।

इस जनहितकारी आयोजन को सफल बनाने में ग्राम सरपंच अभिषेक जायसवाल की विशेष भूमिका रही। उनकी पहल और सतत प्रयासों के चलते ग्रामीणों को अपने ही गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध हो सकी। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे गांव में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर हो सके।

शिविर में भाजपा नेता रावेन्द्र सिंह, डॉ. जितेंद्र शुक्ला एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।

ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं से यह शिविर पूरी तरह सफल रहा। स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा की दिशा में ग्राम डेल्हा का यह प्रयास एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

रात में एक्स-रे सुविधा बंद, हादसों के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Share Thisमैहर सिविल अस्पताल में 24 घंटे एक्स-रे सेवा शुरू करने की उठी मांग मैहर। सिविल अस्पताल मैहर में रात के समय...

Read out all