Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली उपखण्ड अधिकारी (राजस्व) चितरंगी द्वारा 25 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे उपखण्ड कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में वन विभाग, खनिज विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग), रिलायंस पावर, कुंदन गोल्ड माइन्स, रॉक स्टोन डेवलपर्स तथा एनसीएल ब्लॉक बी-गोरबी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।बताया गया है कि यह बैठक 16 मार्च 2026 को पूर्व विधायक श्रीमती सरस्वती सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) सिंगरौली द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के संदर्भ में आयोजित की जा रही है। बैठक में संबंधित ज्ञापन के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।उपखण्ड अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे आवश्यक जानकारी के साथ स्वयं या अपने अधीनस्थ कर्मचारी को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित करें, ताकि मुद्दों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

गोदाम में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, 8 सिलेंडर व अल्टो कार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Share Thisअमन सिंह, सिंगरौली | 4 अगस्त सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी की वारदात का...

Read out all

चितरंगी अस्पताल की बड़ी लापरवाही! शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से घर ले जाना पड़ा 8 वर्षीय मासूम का शव

Share Thisसर्पदंश से हुई बालक की मौत के बाद अस्पताल में नहीं मिली शव वाहन की सुविधा, परिजनों को मोटरसाइकिल पर शव...

Read out all

सीएम हेल्पलाइन में चितरंगी नंबर-1, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

Share This Aman Singh Singrauli चितरंगी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चितरंगी...

Read out all

विवादों में घिरा डीईओ का आदेश अगले ही दिन बदलने पड़े तेवर क्या ?

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली प्रशासनिक आदेशों में स्पष्टता जितनी आवश्यक होती है, उतनी ही जरूरी उनकी भाषा भी होती है सिंगरौली...

Read out all

घोटालों की गूंज के बीच नए डीईओ का पहला आदेश, स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जांच की चर्चाओं के बीच नवपदस्थ जिला...

Read out all