Share This

चितरंगी।क्षेत्र के वनांचल स्थित ग्राम पंचायत नैकहवा में कोरावल विकास मंच द्वारा कार्यकर्ता होली मिलन समारोह एवं फाग दंगल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 12 फाग टीमों ने भाग लेकर लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिछी सरपंच सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर मंच के संरक्षक रामाधार सिंह, अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष लालसुन्दर सिंह, सचिव शिवगंगा साहू, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सह सचिव पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।फाग दंगल प्रतियोगिता में लेदपुरवा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कमरौहा की टीम उपविजेता रही और नैकहवा की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों के फाग कलाकारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाग कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं क्षेत्रीय कला और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के इस आयोजन की लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

एनएमएमएस परीक्षा में सांदीपनि विद्यालय चितरंगी के पांच छात्र चयनित क्षेत्र में खुशी की लहर

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित होते ही शासकीय सांदीपनि उच्चतर...

Read out all

पवन हत्याकांड के बाद मोरवा में हाई अलर्ट, कई जिलों से मंगाया गया पुलिस बल

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में किशोर पवन शाह की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण...

Read out all

खाली पदों से बढ़ी परेशानी, मोहरिया-दुधमनिया में राजस्व काम प्रभावित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली जिले के विभिन्न राजस्व क्षेत्रों में नायब तहसीलदार के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण...

Read out all

10 माह से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी चितरंगी पुलिस के चढ़ा हत्थे

Share Thisचितरंगी। भाई की हत्या के प्रयास के मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी...

Read out all

शराब दुकानों के समूहों का आवंटन, इन कंपनियों और ठेकेदारों को मिली जिम्मेदारी

Share This सिंगरौली जिले में इस वर्ष शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया सरकार के लिए लाभकारी साबित होती नजर आ रही है...

Read out all

चितरंगी में प्रशासनिक फेरबदल, नवागत एसडीएम व तहसीलदार ने संभाला कार्यभार

Share This जिला कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देश पर होली पर्व के बाद जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया...

Read out all