Share This

शिक्षक विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान की भी दें जानकारी : कलेक्टर पार्थ जायसवाल

शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम दिवस कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि जो बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षकों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में सीधे संवाद किया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पाठ्य-पुस्तकों के वितरण, गणवेश सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी विद्यार्थियों से ली।

कलेक्टर ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप आवश्यक बर्तनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खाद्यान्न के बेहतर रख-रखाव के लिए पर्याप्त बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का व्यवस्थित उपयोग हो और बच्चों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

’20 हजार दो, तब होगी ज्वाइनिंग’ : चयनित अतिथि शिक्षिका ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Share Thisसिंगरौली | अमन सिंह सिंगरौली जिले के शासकीय उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर...

Read out all

सेवानिवृत्ति पर विदाई: श्री शिवनारायण तिवारी के सम्मान में खंजनी मंडली ने किया रामायण पाठ।

Share Thisव्यवहारी I बाणसागर क्षेत्र अंतर्गत बकेली कॉलोनी स्थित गौरी मंदिर परिसर में आज एक गरिमामय और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Read out all

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

Share Thisशहडोल । जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य...

Read out all

मुलाकात का समय देकर भी नहीं मिले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

Share Thisकांग्रेस का आरोप— जनता की आवाज़ से बच रही सरकार, स्वास्थ्य मंत्री को ब्यौहारी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था देखने का भी...

Read out all