Share This

115 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, दूर-दराज के बच्चों के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

शहडोल। बाणसागर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं के पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक शरद जुगलाल कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कुल 115 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं। इस योजना का लाभ उन छात्रों को दिया गया जिनके घर से विद्यालय की दूरी 2 किलोमीटर या उससे अधिक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शरद जुगलाल कोल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों का समय बचेगा और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने साइकिल को केवल एक साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति प्रेरणा का माध्यम बताया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार कर विभाग को भेजी गई थी, जिसके बाद शासन द्वारा साइकिलें उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी 115 पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला है और इस पहल से स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी बढ़ेगी। शिक्षकों लवकेश शुक्ला, वीरेंद्र विश्वकर्मा और अनुराग सिंह ने भी इस पहल को छात्रों के लिए लाभकारी बताया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशील सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बैस, गया पयासी एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नई साइकिलें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंत में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

पत्रकार के खिलाफ कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Share Thisब्योहारी। पत्रकार के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्यों...

Read out all

शहडोल में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप, पटवारी ने दिया इस्तीफा,

Share This16 जून को आत्मदाह की चेतावनी ब्यौहारी – शहडोल जिले की जैसिंहनगर तहसील में पदस्थ एक पटवारी द्वारा प्रभारी तहसीलदार पर...

Read out all

छात्रों के सुनहरे भविष्य की चाबी: जून के हर शनिवार को मनेगा ‘मेगा अपार डे’, 13 जून को विशेष शिविर।

Share This ब्योहारी(शहडोल) I जिले के स्कूली छात्रों के व्यापक हित और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के...

Read out all

ब्यौहारी में विश्व साइकिल दिवस पर उमड़ा उत्साह: ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में दौड़ा फिटनेस का पहिया,

Share This: : ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के साथ ब्यौहारी में गूंजा नारा— “सेहत और पर्यावरण बचाएं, रोज साइकिल चलाएं” ब्यौहारी।अपर संचालक...

Read out all

मां ने तीन बेटियों को पिलाया कीटनाशक, फिर खुद भी निगला जहर; पूरे गांव में मातम”

Share This मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के हिरवार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32...

Read out all

हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग – कलेक्टर

Share Thisकलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी शहडोल । कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने...

Read out all