Share This

Aman Singh Singrauli

सिंगरौली। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 34 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा ने उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए कुल 15 लाख रुपये के नगद पुरस्कार की स्वीकृति प्रदान की है इस सम्मान सूची में एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम का नाम भी प्रमुखता से शामिल है, जिन्हें इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को पुलिस विभाग ने सराहा है गौरतलब है कि 21 अगस्त 2023 को जबलपुर में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी, जब प्रतिबंधित नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के नॉर्थ बस्तर एवं आरकेबी डिवीजन के मास ऑर्गेनाइजेशन प्रभारी तथा डीके स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य अशोक रेड्डी (निवासी तेलंगाना) और एरिया कमेटी मेंबर कुमारी पोटाई उर्फ रेमती (निवासी छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया था इस संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने में एटीएस मध्यप्रदेश और हॉक फोर्स की संयुक्त टीम ने अत्यंत साहस, रणनीतिक कौशल और उच्चस्तरीय पेशेवर दक्षता का परिचय दिया लंबे समय से फरार और इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना गया पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई यह सम्मान राशि न केवल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाली है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी सुनिश्चित किया जाएगा।मध्यप्रदेश पुलिस की यह उपलब्धि सुरक्षा तंत्र की सजगता, समर्पण और मजबूत रणनीति का प्रतीक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

VINDHYACITYNEWS1@GMAIL.COM

Related Posts

सिंगरौली बैंक डकैती: 15 मिनट में लाखों की लूट, डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर जांच तेज, 50 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली, 18 अप्रैल 2026। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की विंध्यनगर रोड शाखा में...

Read out all

चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share This चितरंगी। उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य...

Read out all

चितरंगी में जवाबदेही की दस्तक समस्याओं पर सख्त रुख, समाधान की समय-सीमा तय:जगदीश गोमे

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली/चितरंगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे की हालिया बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है...

Read out all

फर्जी डिग्री का खेल: सबस्टेशन बीछी में नौकरी, विभाग ने दबाया मामला — FIR तक नहीं

Share ThisAman Singh Singrauli सिंगरौली (म.प्र.) चितरंगी तहसील अंतर्गत स्थित सबस्टेशन बीछी में एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से फर्जी ITI डिग्री...

Read out all

सिंगरौली में नगरीय जनगणना हेतु प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरू ज्योति सिंह

Share Thisनगर पालिक निगम सिंगरौली के बैढ़न, नवजीवन विहार और मोरवा क्षेत्रों में प्रस्तावित नगरीय जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए...

Read out all

48 घंटे में हत्या के पाँच आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम घोषित

Share ThisAman Singh Singrauli चितरंगी, 10 अप्रैल 2026। चितरंगी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे...

Read out all